जम्मू- गाँदरमल में ग्रेनेड से हमला, 15 जख्मी

जम्मू 17 जून।  सीज फायर सीमा समाप्त होने के बाद आज गंदरबल में सेना को निशाना बनाकर किए गए ग्रेेंनेड  हमले में 15 लोग जख्मी हो गए । वैसे यह हमला किया तो  गया था सेना पर, लेकिन इसमें स्थानीय लोग चपेट में आ गए ।

आपको बता दें कि सरकार ने सीजफायर लागू किया था । इसके बाद भी पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है और उसकी ओर से गोलीबारी जारी है ।

सरकार ने सीजफायर को समाप्त करने के बाद ऑपरेशन आल ऑउट  शुरू करने की तैयारी कर दी है।  माना जा रहा है कि जल्द ही घाटी में आतंकियों की शामत आने वाली है ।

आपको बता दें कि बीते दिनों संपादक सुजात  की हत्या कर दी गई थी इसके अलावा पत्थरबाज भी घाटी में सुरक्षा बलों के  ऊपर  पत्थर  फेक रहे हैं।  कश्मीर के हालातों को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबी चर्चा की है ।

जानकारों का मानना है सरकार कश्मीर के हालात को गंभीरता से लेते हुए आतंकियों का सफाया करने के मूड में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *