Headlines

झांसी-युवक की मौत, रेल रोक कर निकालना पड़ा शव

झांसीः ग्वालिय रेल मार्ग पर आज एक युवक की मौत हो गयी। इस दौरान वहां से निकल रही रेल को रोकना पड़ा। इसके बाद ही युवक का शव निकाला जा सका।

रविवार की सुबह झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर एक युवक का कटी हुई लाश को स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार मृतक की 18 वर्षीय कुलदीप पुत्र संतोष निवासी इंद्रानगर सीपरी बाजार रुप में शिनाख्त हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शिल्पकार था। वह पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे।

आज सुबह वह घर से शौच के लिए आया था। तभी झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जैसे ही मालगाड़ी नजदीक पहुंची मृतक कंूद गया। जिससे उसकी चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *