नई दिल्ली 9 अगस्तः दिल्ली के जन्तर मन्तर पर दलित संगठनो के विरोध प्रदर्शन मे पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी के दिल मे दलितो के लिये कोई जगह नहीं है। धरने मे सीपीआईएम के सीताराम येचुरी भी मौजूद रहे।

एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार का राज्यसभा मे पुराने स्वरूप को लेकर बल लाने का प्रयास देखते हुये दलित संगठनो ने भारत बंद के आहवान को वापस ले लिया है। उनका विरोध अन्य मुददो को लेकर प्रदर्शन तक रह गया है। इस दौरान राहुल ने
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की सोच दलित विरोधी है. हम सब मिलकर 2019 में उन्हें हराएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा SC/ST एक्ट की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने कहा कि आज जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर दलितों पर हमला हो रहा है.
ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष अशोक भारती ने कहा, ‘एससी/एसटी ऐक्ट को लागू करने की हमारी बड़ी मांग पूरी हो गई है. लेकिन दूसरी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि हम लोगों की दुकानें और सड़क बंद नहीं करेंगे.
