Headlines

झाँसी-मार्केटसंवाद की खबर का असर, रेलवे पार्किंग का किराया कम करेगा

झांसी रेलवे स्टेशन पर बना प्रीमियम पार्किंग ठेका पिछले कई दिनों से सवालों के घेरे में था  यह समस्या आम जनता को काफी परेशान किए हुए थी । पिछले दिनों मार्केट संवाद में जनता की आवाज को अपने पोर्टल के माध्यम से उठाया था।  इतना ही नहीं दैनिक अमर उजाला में ने भी  इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर खबर प्रकाशित की है ।आपको जानकर खुशी होगी कि रेलवे ने  पार्किंग किराए में कटौती करने के लिए अपने संज्ञान में  मामला  लिया  है।

गौरतलब है कि झांसी स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों पहले ही प्रीमियम पार्किंग का प्रावधान किया गया है इस पार्किंग में पहले कुछ मिनट फ्री दिए गए हैं इसके बाद जो शुल्क लिया जाता है वह काफी महंगा है कई बार ठेकेदार और ग्राहक के बीच इस बात को लेकर कहासुनी भी हो जाती है।

किराए को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की । कुछ संगठनों ने रेलवे के पास भी इस शिकायत को भेजा था । स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की खामोशी ने मामला दबा रहा था ।

मार्केट संवाद की पहल के बाद रेलवे ने पहले तो प्रीमियम पार्क के कई जगह लागू होने और अधिक शुल्क होने की बात कही,  लेकिन बुंदेलखंड के आर्थिक हालातों को देखते हुए रेलवे को किराए में कटौती करने के लिए विवश होना पड़ा है

अब रेलवे ने कहा है कि  किराए को कम करने के लिए जल्द ही पहल की जाएगी । यानि अब आम आदमी को झांसी स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग में  गाड़ी खड़ी करने पर दिए जाने वाले शुल्क में राहत मिलने के आसार नजर आने लगे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *