Headlines

विपक्ष के वोटर प्रतिशत की काट बताएंगे अमित शाह

लखनउ 12 अगस्तः

आम चुनाव मे उप्र मे 75 प्लस के रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिये बीजेपी ने इस बार संयुक्त विपक्ष के उस गणित को निशाना बनाया है, जिसे वोटर प्रतिशत कहा जाता है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज मेरठ मे पदाधिकारियो को इस बात की जानकारी देगे कि किस प्रकार विपक्ष के संयुक्त वोट मिलने के बाद बीजेपी से ज्यादा हो रहे हैं। इसकी काट किस प्रकार की जाएगी।

आपको बता दे कि संयुक्त विपक्ष के सपा-बसपा-कांग्रेस-रालोद गठबंधन को मात देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को किसी भी हाल में हर सीट पर 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार करनी होगी. प्रदेश की तकरीबन 46 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां सपा-बसपा-कांग्रेस-रालोद के वोट जोड़ने पर बीजेपी से ज्यादा है.

यही बीजेपी के यूपी मिशन 73़ के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय भी है. पार्टी का फोकस बुन्देलखण्ड पर रहेगा। यहां से उसे पिछली बार ज्यादा सीटे नहीं मिली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव मे जमकर जीत हासिल हुयी थी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *