झाँसी । जिले के मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचमपुरा में ग्राम प्रधान पति एक अध्यापक के साथ मारपीट करने गाली गलौज देने का आरोप लगा है इसकी शिकायत पुलिस से की गई है
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचमपुरा के सरकारी विद्यालय में राघवेंद्र सिंह निरंजन अध्यापक है। सुबह स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए ग्राम प्रधानपति भी पहुंचे।
आरोप है कि ध्वजारोहण के बाद सास्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्कूल में आये हुए अतिथियों के लिए आई मिठाई को देखकर ग्राम प्रधान भड़क उठे और शिक्षक के साथ गाली गलौच करने लगे।
इसके बाद ग्राम प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ शिक्षक की बेरहमी से मारपीट की। बचाने आये अन्य शिक्षकों के साथ भी मारपीट कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सभी शिक्षक संघ के लोगो द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मारपीट में घायल शिक्षक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
