डीजल -पेट्रोल के दामों में 10 वें दिन भी वृद्धि जारी, आम आदमी की टूट सकती है कमर

नई दिल्ली 4 सितंबर पिछले 10 दिनों से डीजल और पेट्रोल के दामों में जिस प्रकार से वृद्धि जारी है उसे साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है. डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि के चलते महानगरों में दाम अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गए हैं.
मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे की वृद्धि की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 79.31 और डीजल 71. 34 रुपये लीटर पहुंच गया है।
डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि के बाद ट्रांसपोर्ट अभी दामों में वृद्धि कर सकते हैं इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने के पूरे आसार हैं।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है इस वृद्धि के चलते आम आदमी भी परेशान होने की स्थिति में आ गया है दाम बढ़ने का असर सीधा-सीधा महंगाई को बनाने का संकेत द रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *