झाँसी। आज तेलंगाना एक्सप्रेस में एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन झांसी के पास करारी स्टेशन पर करीब आधा घंटा तक खड़ी रही । सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब यह साफ नहीं हो सका है कि यह लास्ट किसकी है और युवक की मौत कैसे हुई। लाश मिलने की जानकारी होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस झांसी और ललितपुर के बीच थी, तभी गाड़ी के एसी कोच क्रमांक बी-4 में सफर करने वाले एक यात्री का सामान चोरी हो गया। जिसकी वह गाड़ी में तलाश कर रहा था।
बैग की तलाश कर रहे उक्त यात्री ने एसी कोच क्रमांक बी-3 व बी-4 की कपलिंग के ऊपर छत से खून टपकते हुए देखा। खून देख वह घबरा गया।
इस। बात की जानकारी गाड़ी में अन्य यात्रियों को हुई तो वहां हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना ललितपुर जीआरपी को दी गई।
जीआरपी मौके पर पहुंची और देखा तो छत पर एक बंद बोरा था। जिसे गाड़ी से किसी प्रकार नीचे उतारा और खोलकर देखा तो उसमें एक युवक की लाश थी। लाश लगभग 18 वर्षीय युवक की थी। वह कौन है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरु कर दिया है।
पुलिस के अनुसार ट्रेन यात्रियों का कहना है कि उक्त ट्रेन करारी स्टेशन पर लगभग आधा घंटे खड़ी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उक्त लाश कि बोरे को किसी ने ट्रेन के ऊपर रख दिया है। मृतक की किसी भारी वस्तु से हमला करते हुए हत्या की गई है। मृतक की हत्या किसी आशनाई के कारण हो सकती है। क्यों कि लाश अर्धनग्न हालत में मिली है।
