शास्त्रों में भी गुरुओं का स्थान भगवान के बराबर -संजय पटवारी

झांसी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में विभिन्न शिक्षकों का सम्मान किया गया.
इस अवसर पर संजय पटवारी ने कहा कि गुरुवर शिक्षकों के मार्ग प्रशस्त होने से ही आज भारत को विश्व गुरु के श्रेणी में रखा गया है उन्होंने कहा कि हमारे वेद शास्त्रों में भी शिक्षकों को भगवान के बराबर माना गया है.
उन्होंने कहा कि आज हम शिक्षकों का सम्मान करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्रीमती ज्योति, श्रीमती शिवानी अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी, प्रद्युम्न दुबे आदि शिक्षकों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर मनोज अग्रवाल मानसिंह पाल संजय सर्राफ विनोद साहू राजकुमार उमरिया आदि मौजूद रहे संचालन राजेंद्र बिरथरे ने किया आभार प्रदीप गुप्ता ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *