उरई में दिव्यांग से तमंचे की नोक पर शौचालय की रकम छीनी, रिपोर्ट अवनीत गुर्जर

उरई। एट थाना क्षेत्र के खरूसा गांव में एक दिव्यांग से शौचालय की रकम शराब के नशे में चूर दबंगों ने छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक आरोपित भाग निकले। गत 15 अगस्त को हुई इस घटना को लेकर लगभग दो महीने पूरे होने को हैं, लेकिन पुलिस ने आज तक कार्रवाई नही की है। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। तांकि आरोपितों के खिलाफ एक्शन हो सके और उसकी रकम वापस मिल सके।
खरूसा निवासी राजाभइया हाथ-पैर से विकलांग हैं उसे शौचालय के लिए अनुदान की रकम मिली थी। गत 15 अगस्त को इसमें 6 हजार रुपये वह दुकान पर देने जा रहा था तभी शराब के नशे में गांव के जगत सिंह, वीर सिंह, मानसिंह व कांशीराम उसके पास पहुंचे और तमंचा दिखाकर मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए। बाद में राजभइया ने 100 नंबर पर फोन किया जिस पर पुलिस भी पहुंच गई थी। लेकिन आरोपित उस समय तक भाग चुके थे। पुलिस ने भी यह मामला मात्र इतनी कार्रवाई करके रफादफा कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *