झाँसी- पुलिस से न्याय मिलने की आस खत्म होने के बाद एक पीड़ित परिवार चारपाई लेकर एसएससी के कार्यालय पर पहुंच गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों की गुंडई किया उनका जीना दूभर हो गया है।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे यह घायल सीपरी बाजार थानान्तर्गत सूतीमिल पावर हाउस के पास रहने वाला है। परिवार के मुकेश का कहना है कि 27 सितम्बर की शाम क्षेत्र में रहने वाले दबंग महेश कश्यप, रमेश, सेटू, रोहित, राहुल, रवि, गोलू, भोलूम समेत अन्य जमीनी रंजिशन को लेकर उसके घर में घुस गये। उन्होंने पिता से गाली गलौजकी, जिसका विरोध करने पर उन्होंने उसकी मां रामदेवी, भाई राकेश को लाठी-डंडो और सरियों से पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया और फायरिंग करते हुए भाग गये।
शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जब इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे है। घबराकर पीड़ितों ने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तार कर न्याय दिलाये जाने की मांग की।
