गुड़गांव 14 अक्टूबर। बीते रोज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी रेणु और उनके बेटे को गनर द्वारा मारी गई गोली में घायल पत्नी रेणु की रविवार के सिवाय इलाज के दौरान मौत हो गई। यह गनर महिपाल पिछले 2 साल से देश की सुरक्षा में तैनात था ।पुलिस का अनुमान है कि लंबे समय से छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह तनाव में था वही गनर का कहना है कि उसने 8 महीने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था इसको लेकर पत्नी उस पर तंज कसा करा कर दी थी।
पुलिस ने बताया की वारदात के बाद उसने जज को 3:00 कॉल किए इस दौरान कहा कि मैंने तुम्हारी पत्नी बेटी को गोरी मारी है मेरी मां और लोगों को इसके बारे में बता देना ।
आपको बता दें कि यह घटना शनिवार को आर्केडिया मार्केट में हुई थी उस समय मार्केट में कई लोग मौजूद थे लेकिन गनर की हाथ में बंदूक होने के कारण कोई उन्हें बचाने नहीं आ पाया था। गनर रेनू और ध्रुव को खरीदारी के लिए बाजार में लेकर आया था। बताते हैं कि कार से नीचे उतरते ही महिपाल ने दोनों पर गोलियां बरसा दी थी ।रेणु के सीने और ध्रुव के सिर में गोली लगी।
वैसे इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है इसमें महिपाल चलाते हुए जज के बेटे को कार में डालने की कोशिश करता नजर आ रहा है ।
नाकाम रहा तो मां बेटे को वहीं छोड़कर भाग निकला उसने वीडियो बना रहे लोगों से कहा कि यह शैतान और शैतान की मां है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद सदर थाने में एसएचओ ने महिपाल को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो गोली चला कर भाग निकला ।बाद में उसे घेराबंदी करके फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी पूर्व सुलोचना गुर्जर ने कहा कि हेड कांस्टेबल महिपाल तनाव में था।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- हिमाचल
