झांसी आज दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसे में एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई इससे परिवार में मातम पसर गया। घटना बबीना थाना क्षेत्र की है।
उसके अनुसार भेसनवाड़ा गांव में रहने वाले लक्ष्मण ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र मिलन राजा शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ सुखवा दुखवा बांध गया था बताया जा रहा है कि मूर्ति को नदी के बीच बीच में ले जाते समय उसका पैर गहरे पानी में दो पत्रों के बीच फंसकर रह गया किशोर ने बसने की बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका।
घटना के बाद किसी तरह किशोर को किसी तरह बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि आज नगर में करीब 500 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हुआ ।मूर्ति विसर्जन के दौरान नगर में दो हादसों से कोहराम भी मच गया है।
