भोपाल 23 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेश जहां सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं बीते दिनों दिग्विजय सिंह जैसे सीनियर नेताओं के बयान से मचा हड़कंप अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और विधायक ने बयान देकर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है
इन दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है । इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं पार्टी गई तेल लेने मेरा ध्यान रखना । आपको बता दें कि जीतू इंदौर के राउ क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं
इस वीडियो में जीतू पटवारी जनसंपर्क के दौरान एक घर में जाते हैं ।इसमें वह लोगों से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मेरा ध्यान रखना पार्टी जाए तेल लेने। पटवारी का यह वीडियो सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जीतू भाई इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी दे रहे हैं।
