नई दिल्ली 25 अक्टूबर। आज देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को लेकर का एक बार फिर से सुर्खियां बन गई। सीबीआई में चल रहे घमासान के बीच छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर से बाहर चार लोगों को पकड़ा गया है। इन सभी पर घर के बाहर संदिग्ध गतिविधियां करने का आरोप है। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह यह लोग आलोक वर्मा के बाहर हंगामा कर रहे थे। यह देख कर उनके घर के बाहर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़कर आवास के अंदर ले गए और पूछताछ की।
इनके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इनके पास से आईबी के कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इन लोगों के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है । सुरक्षा गार्डों का कहना है कि यह सभी लोग घर के बाहर संदिग्ध गतिविधि कर रहे थे। माना जा रहा है यह लोग आलोक बर्मा के घर की जासूसी कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि संदीप गतिविधियों में के आरोप में पकड़े गए लोगों के पास से फोन भी बरामद हुए हैं उनके पास जो कार्ड मिले हैं उनमें आईबी में इनका क्या पद है इसकी जानकारी की जा रही है बताया जा रहा है कि पकड़ी गई चारों लोग बीती रात ही 2 गाड़ियों से आलोक वर्मा के घर के बाहर पहुंचे थे
