Headlines

सीबीआई विवाद पर बोले अखिलेश-दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 26 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में चल रहे विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में चुटकी ली है । उन्होंने कहा कि जिस दिन से यह पता चला कि सीबीआई में झगड़ा हुआ है उसके बाद से मेरी खुराक में बढ़ोतरी हो गई है। झगड़े का आनंद ले रहा हूं और उससे बहुत खुश हूं दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं।

लखनऊ से समाजवादी कार्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य की योगी सरकार को पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त माना जाए । अखिलेश ने कहा कि आज संस्थानों के साथ केंद्र की सरकार खिलवाड़ कर रही है ।सीबीआई विवाद इसी का नतीजा है । उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई का झगड़ा देश के लिए काफी खतरनाक है । उन्होंने देश की संस्थाओं की विश्व सनीयता पर उठे रहे सवाल को लेकर चिंता जताई।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम भी पहले सीबीआई क्लब में थे हमारी भी जांच हो रही थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम साफ सुथरे निकाले आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *