Headlines

सबरीमाला मंदिर के कपाट खुले, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से बवाल, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 5 नवंबर। केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यप्पा के दर्शन के लिए सोमवार को मंदिर के पट खोले गए इस दौरान वहां सुरक्षा को देखते हुए भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया।। 1 दिन के लिए खोले गए पट के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लै एक कथित ऑडियो क्लिप से बवाल खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस ऑडियो क्लिप में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पहले कथित रूप से कह रहे है कि सबरीमाला मंदिर के पुजारी ने पिछले महीने यह धमकी देने से पहले उनसे सलाह ली थी कि यदि 10 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाओं में मंदिर में प्रवेश किया तो गाय मंदिर को बंद कर देंगे।

न्यूज़ एजेंसी भाषा के अनुसार स्थानीय मीडिया में इस क्लिप को तेजी से दिखाया जा रहा है।

न्यूज़ एजेंसी भाषा के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह कहा था कि सबरीमाला मुद्दा हमारे लिए स्वर्णिम अवसर है इसके साथ ही पल्ले में यह भी दावा किया कि यह आंदोलन भाजपा का झंडा है

प्रदेश अध्यक्ष की इस कथित टिप्पणी पर सत्तारूढ़ दल और विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है माकपा के राज्य सचिव बाल कृष्णा ने प्रदेश अध्यक्ष की निंदा करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है उन्होंने सबरीमाला से संबंधित सभी साधकों और भाजपा द्वारा अपनाए गए दुख की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है

इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी अध्यक्ष और केरल हाई कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता पिल्ले ने कहा कि पुजारियों ने कानूनी राय लेने के लिए उन्हें बुलाया था और इस मामले पर उन्होंने कानूनी राय दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *