Headlines

झांसी- रक्सा के पास बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, रिपोर्ट- देवेंद्र एवं रोहित

झांसी- रक्सा थाना क्षेत्र में शिवपुरी मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। जबकि महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई है।

झांसी जिले के रक्सा थानान्तर्गत टोल प्लाजा के पास से एक बाइक सवार महिला और युवक गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक व युवती बस के नीचे आ गई। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गम्भीर रुप से घायल है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गुलाब बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *