झांसी जिले में आज एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें सभी को हिला कर रख दिया। थाना रक्सा के कोट खेरा में जुए के लिए रुपए ना देने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी । बचाने में उसकी सास भी झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि गुड खेड़ा निवासी जीतू सिंह सोमवार को जुए में रुपए हार गया उसने घर आकर अपनी पत्नी से जुआ खेलने के लिए रुपयों की मांग की इस पर पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया इस बात पर गुस्से में आकर जीतू ने पत्नी संगीता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी साथ उर्मिला बचाने पहुंची। आग की चपेट में आने से वह भी झुलस गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक भाग निकला है उसकी तलाश की जा रही है।
