मथुरा 18 नवंबर। गोवर्धन थाना क्षेत्र में गाटोली बाईपास पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। सफारी गाड़ी में सवार लोग डिंग से बरसाना की ओर लौट रहे थे। यह सभी लोग लग्न चढ़ा कर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है सभी लोग बरसाना के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि बरसाना के देवी ठाकुर की बेटी की शादी फरहा क्षेत्र के गांव वेरी घड़ी में रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी शनिवार को परिवार के लोग लगन चलाने के लिए वहां पर गए हुए थे। सफारी में सवाल कुछ लोग समारोह से वापस लौट रहे थे।
बताया जाता है कि इन सभी लोगों को मथुरा से गोवर्धन होकर जाना था लेकिन वाहनों की परिक्रमा से जाने से बेरियल लगाकर रोक दिया गया था इसके चलते यह सभी लोग बाईपास से आ रहे थे। बाईपास से 3 किलोमीटर आगे ही यह हादसा हो गया। हादसे के समय गाड़ी में सड़क निर्माण के लिए पड़ा लोहे का सरिया घुस गया जिससे गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार घायलों में से एक की पहचान धीरज पुत्र महावीर तिहिया मोहल्ला के रूप में हुई है। मृतकों में सूरज पुत्र घनश्याम कुशल बिहारी मंदिर लोकेश संकरा पुत्र अशोक और तीसरा भागवत सैनी शामिल है ।चौथे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
