15 सालों में भाजपा ने मध्य प्रदेश का बुरी तरह विनाश किया- प्रदीप जैन आदित्य ? रिपोर्ट भानु

दतिया 19 नवंबर मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में दतिया विधानसभा में आज जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मैं आज भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश का विनाश कर के रख दिया है।

विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र भारती के चुनाव प्रचार के लिए आए आदित्य ने शाम को जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा की कथनी और करनी को लेकर सवाल पूछे और कहा कि क्या प्रदेश में बदलाव नहीं होना चाहिए?

उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में यदि बुंदेलखंड की ग्रामीण इलाक़ों की हालत को देखा जाए तो यहां बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए आज भी लोग तरस रहे हैं। गांव की नजरें पूरी तरह से कांग्रेस की ओर हैं। उन्हें कांग्रेस से उम्मीद है कि बिजली पानी और सड़क जैसी समस्याओं का निराकरण कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही हो सकेगा।

प्रदीप जैन आदित्य यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जुमलेबाजी करते हैं तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वायदे बाजी करके जनता को धोखा दे रहे हैं।

आदित्य की सभा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस के समर्थन पर जमकर तालियां बजाई । इससे संकेत मिले कि यहां बदलाव के लिए बीजेपी को कांग्रेस से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *