झाँसी-अग्निकांड में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हुआ, रिपोर्ट- देवेंद्र व रोहित

झांसी । आज सुबह पुराने बस स्टैंड के पास बनी करीब आधा दर्जन दुकानों में अचानक आग लग गई अग्निकांड में दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि पुराने बस स्टैंड और गोविन्द चौराहे के नजदीक बाहर ओरछा गेट निवासी चंदू की चाय की दुकान है। इसके अलावा तालिब, टैनी बाइक मिस्त्री, खालिद बैट्री वाले समेत कई दुकानें है। दुकानदारों का कहना है रोज की तरह विगत शाम वह दुकानें बंद कर अपने घर चले गये। शनिवार की तड़के सुबह चौकीदार ने सूचना दी कि उनकी दुकानों में आग लगी है। जिस पर वह भागकर आये तो देखा आधा दर्जन दुकानों में आग लगी थी।

इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग बुझाने में सफलता हासिल की। जब तक आग को बुझाया गया उस समय तक दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *