झांसी में भाजपाइयों को गहरा सदमा, फोन तक नहीं उठा रहे

झांसी। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना की अभी परिणाम पूरी तरह से आना बाकी है । रुझानों में जिस तरह से मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की विदाई लगभग तय मानी जा रही है उसने उत्तर प्रदेश के झांसी में भाजपाइयों को हिला कर रख दिया है। यहां पर कोई भी कद्दावर नेता प्रतिक्रिया देने के लिए फोन तक नहीं उठा रहा है।

विधानसभा चुनावों में जिस तरह से मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड के भाजपा नेताओं ने जाकर प्रचार किया था अब वही भाजपा नेता किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आ रहे हैं ।

भाजपा के युवा नेता संजीव श्रृंगीऋषि को जब प्रतिक्रिया के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया गया । यही हाल विधायक राजीव सिंह परीक्षा का रहा।

सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा की हार ने इन लोगों को घरों में डाल दिया है।

विधानसभा चुनाव के आ रहे परिणामों का नतीजा भाजपा कार्यालय पर भी देखने को मिल रहा है । यहां कार्यकर्ता तो हैं लेकिन सन्नाटे की स्थिति है कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है कार्यकर्ता एक दूसरे को सरकार बनने के लिए बधाई दे रहे हैं । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं।
वह उत्साह से लबरेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *