निवाड़ी में मीरा दीपक यादव के हाथ से क्या बाजी फिसल रही है?

निमाड़ी 11 दिसंबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना अब लगभग अंतिम दौर में आ चुकी है निवाड़ी विधानसभा चुनाव के लिए 10 से ज्यादा राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक के परिणामों में भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपक यादव पर 3000से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हर राउंड में भाजपा प्रत्याशी की भरत को कम करने का प्रयास कर रही हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है।

इस चुनाव में भारतीय कांग्रेस की ओर से कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव काफी पीछे चल रहे हैं।

निवाड़ी विधानसभा चुनाव पर सभी की निगाहें लगी हुई है। रोचकता इस बात को लेकर है कि क्या समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपक यादव आखिरी राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी की लीड को कम कर जीत हासिल कर सकेंगी।

ताजा अनुमानों में उन्हें इस लीड को पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा प्रत्याशी को अब तक 24368 वोट और समाजवादी प्रत्याशी को 19987 वोट मिल चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *