राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच फंसा पेच, रिपोर्ट- राम जी

जयपुर 11 दिसंबर राज्य के चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं कांग्रेसी बहुमत की ओर बढ़ चुकी है अब तक कांग्रेस को 22 सीटें बीएसपी को 3 बीजेपी को 14 सीटें हासिल हो चुकी हैं रुझानों में कांग्रेश102 सीटों पर बीजेपी 72 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस की इस जीत के बाद इस बात की प्रबल संभावना हो गई है कि राज्य में अशोक गहलोत या सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी । संभावना इस बात की ज्यादा व्यक्त की जा रही है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ही शपथ लेंगे।

राज्य के दिग्गज नेताओं में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन टोंक से सचिन पायलट और सरदारपुरा से अशोक गहलोत अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं । इसके अलावा बीजेपी के मौजूदा गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया उदयपुर से आगे चल रहे हैं ।

आपको बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को पार्टी ने वसुंधरा राजे के खिलाफ मैदान में उतारा था।

जयपुर शहर की बात करें तो यहां झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया कांग्रेसी हवा महल से महेश जोशी कांग्रेश विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी बीजेपी सिविल लाइन से प्रताप सिंह कांग्रेस किशनपोल से अमीन कागजी कांग्रेश, आदर्श नगर से रफीक खान कांग्रेश मालवीय नगर से अर्चना शर्मा कांग्रेस सांगानेर से अशोक लाहोटी बीजेपी आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *