झाँसी- लापता युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली, हड़कंप मचा, रिपोर्ट- रोहित एवं शैलू

झांसी। मध्य प्रदेश एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । यहां एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली । बताया जाता है कि मृतक पिछले 20 दिन से अधिक समय से लापता था

पुलिस के अनुसार पिछोर क्षेत्र के सैन्य इलाके में स्थानीय लोगों ने एक युवक की सड़ी गली लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार मृतक की सुरेश वंशकार निवासी राधापुर के रुप में की गई।

सुरेश वंशकार 20-21 नवम्बर की रात को घर से अचानक गायब हो गई थी। घर में नजर न आने पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। जिस कारण इसकी सूचना हिम्मतपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी। उसकी हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की। यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *