मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने संभाली कमान विपक्ष ने जताया ऐतराज, रिपोर्ट-संदीप

भोपाल 17 दिसंबर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने कमान संभाली है उन्हें आनंदीबेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई। हालांकि आज सज्जन कुमार की सजा सुनाए जाने के बाद विपक्ष ने एतराज जताया है।

जंबूरी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शरद पवार समेत कई नेता मौजूद रहे। कमलनाथ में मध्य प्रदेश के 18 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में बाबूलाल गौर कैलाश जोशी भी पहुँचे है।

इसमें भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित नानावटी आयोग की सौंपी गई रिपोर्ट में हलफनामे और सबूत में कमलनाथ का नाम सामने आया है।

एक ऐसा शख्स जो सिख विरोधी दंगों में शामिल था उसे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। राहुल गांधी को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *