उपेंद्र के जाते ही बीजेपी ने पासवान को थामने की कोशिश शुरू की, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 20 दिसंबर। आज महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने की खबर ने बीजेपी में हलचल मचा दी है । तेजी से बदल रहे राजनैतिक घटनाक्रम में एनडीए में दरार को रोकने के लिए कोशिशें तेज हो गई है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान से मुलाकात करेंगे। राजनीतिक गलियारे में कहा जा रहा है कि रामविलास पासवान यदि एनडीए को अलविदा कहते हैं तो 2019 के चुनाव में बीजेपी को आने वाले संकट से निपटने की चुनोती खडी हो जाएगी।

आपको बता दें कि राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के एक ट्वीट के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है चिराग में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर सवाल उठाया था।

आज रामविलास पासवान में सीटों को लेकर किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *