Headlines

झाँसी-हनुमान जी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपाई माफी मांगे- कुनाल सूरी

झांसी । भारतीय युवक कांग्रेस की बैठक एक विवाह घर में हुई । इस दौरान कांग्रेसियों ने भगवान श्री हनुमान जी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेताओं की ओर से हनुमान जी को जातियों में बांट कर बयान बाजी की जा रही है वह दुखद है किसी भी धर्म के भगवान के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुनाल सूरी ने कहा कि हनुमान जी को लेकर की गई बयानबाजी के लिए भाजपाई ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देश से माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि बयानबाजी करने वाले नेताओं को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बैठक में राहुल गुप्ता, रोहित पटसरिया, संदीप पटेरिया, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र सक्सेना सुमित भार्गव, गोलू ठाकुर, अंशुल साहू नरेंद्र जतारिया, किशन कनोजिया जीशान खान आदि मौजूद रहे। संचालन शिव कुमार खटीक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *