झांसी । नगर में आज श्री राम महायज्ञ एवं भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई । मुख्य यजमान नगर विधायक अपनी पत्नी सुनीता शर्मा के साथ इस कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने भी भाग लिया।
यात्रा में नृत्यगोपालदास, पागल बाबा व गौरव कृष्ण गोस्वामी मौजूद रहेगें। शुभारम्भ के पहले आज पचकुईयां मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलायें शामिल हुईं। इसके साथ ही कलश यात्रा में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा और सपा से पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव भी शामिल हुए है।
कलश यात्रा पचकुईयां से होते हुए बीकेडी चौराहे पहुंचे। कलश यात्रा में पागल बाबा के साथ-साथ भक्तों ने भी नृत्य किया। बताते चलें कि श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 23 से 29 जनवरी तक बीकेडी में होगा।
