Headlines

झाँसी- सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से युवा प्रेरणा लें- राकेश सेन

झांसी। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर पत्रकार भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, समाज सेवी राकेश सेन ने उन्हें याद करते हुए युवाओं से बोस के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन ने सुभाष चंद्र बोस के देश भक्ति से भरपूर व्यक्तित्व को सभी युवाओं से अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

समाज सेवी राकेश जैन ने कहा कि नेताजी का देश के प्रति समर्पण हमें देश भक्ति की प्रेरणा देता है । इस मौके पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *