Headlines

किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई, रिपोर्ट – अवनीत गुर्जर

माधौगढ़। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम अपने खेत से घर वापस लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्‍कर से दर्दनाक मौत हो गई ।

बंगरा निवासी किसान वंशीधर राठौर (42 वर्ष ) पुत्र भूरेलाल गत शाम खेत से जब पैदल वापस आ रहा था तभी नहर पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये । उपचार के लिये ग्‍वालियर ले जाते समय उन्होने रास्‍ते में दम तोड दिया ।

घटना स्‍थल पर एक टूटी नम्‍बर प्‍लेट मिली जिसके आधार पर पुलिस वाहन का पता लगाने में लगी हुई है । किसान के शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । मृतक अपने पीछे पत्‍नी रामरती के अलावा पुत्र विनीत 20 वर्ष एवं सन्‍दीप 18 वर्ष को छोड गया है । उधर बुधवार को कदौरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार ग्राम फरहापुर से आ रहे थे तभी हरचंदपुर तिराहे पर खड़े ट्रैक्टर पर मोटरसाइकिल ने टक्कर दी जिससे नत्थू पुत्र कन्हैया सिंह निवासी फरहापुर, वीरेंद्र निवासी कदौरा , मुन्ना निवासी कदौरा घायल हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *