Headlines

सपा बसपा गठबंधन का नया लोगो जारी, नया नारा भी दिया, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 19 मार्च । सूबे के सियासी मैदान में फतेह हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 23 साल पुरानी अपनी दुश्मनी को समाप्त कर दिया है । दोस्ती के नए दौर में नई इबारत लिखने के लिए दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में सांझा लोगो जारी किया है।

सपा की चुनाव निशान साइकिल से सा और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से थी लेकर ‘साथी’ बनाया गया है ।।इसके साथ ही नारा दिया गया है कि महागठबंधन से महा परिवर्तन। लोगों में सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के हाथी सूड़ को जोड़कर नया लोगो बनाया गया है।

इस नए लोगों में दोनों पार्टियों के नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं । सपा की साइकिल के साथ अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और राम मनोहर लोहिया की फोटो है, तो वहीं दूसरी और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी के साथ मायावती, कांशीराम और डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *