झांसी । टायर फटने से सवारियों से भरी टाटा मैजिक गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गये।
बताया जाता है कि एरच से सवारियों को लेकर टाटा मैजिक यूपी 93 एटी 5562 झांसी की ओर आ रही थी। मैजिक मोठ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 बाईपास रोड जोरा ओवर ब्रज के नजदीक पहुंची तभी अचानक टायर फटने से चालक गाड़ी पर संतुलन खो बैठा। इससे पहले चालक गाड़ी पर संतुलन करता वह हाईवे से नीचे लगभग 20 फुट गहरी एक खाई में जा गिरी।
उसमें सवार एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख राहगीरों ने आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची 100 पुलिस और थाना मोठ पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से आधा दर्जन गंभीर घायलों को झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में 55 वर्षीय हाजी इमाम निवासी एरच, 35 वर्षीय रश्मि निवासी एरच, 28 वर्षीय शकील अहमद निवासी एरच, 40 वर्षीय सितारा निवासी एरच, 24 वर्षीय कुलदीप निवासी एरच, 33 वर्षीय इरशाद उर्फ कल्लू निवासी एरच, 65 वर्षीय हसीना निवासी एरच, शमा निवासी बड़ा गांव, और 18 वर्षीय शिवम एरच है।
