झाँसी-युवक ने कुएं में कूदकर जान दी, प्रताड़ना का आरोप, रिपोर्ट-रोहित, देवेंद्र, सत्येंद्र

झांसी । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक कुएं में गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाही शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि प्रेमनगर थानान्तर्गत कृष्णा नगर में पातीराम नाम का युवक रहता था। युवक के भाई भागीरथ वर्मा का कहना है कि पातीराम ने ब्याज पर सोनू यादव निवासी लहरगिर्द और रुप सिंह यादव निवासी आवास विकास कालौनी से कर्ज लिया था।

कर्ज वूसली को लेकर अक्सर दोनों जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित करते थे। जिससे क्षुब्ध होकर 3 अप्रैल की शाम वह कुएं में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *