नई दिल्ली 5 अप्रैल। कॉन्ग अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपनी न्याय योजना को लेकर पूछे गए सवालों का खुलकर जबाव दिया। पुणे में छात्रों से संवाद में राहुल ने कहा कि न्याय योजना को पहले पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएग्स6। बाद में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
एक सवाल के जबाव में राहुल ने कहा कि न्याय योजना के लिए पैसा माल्या, नीरव और अनिल अबानी जैसे लोगों से लेकर दिया जाएगा।
दरअसल, एक छात्र ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि आपने 20 फीसदी गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया है. इसके लिए पैसा कहां से लाएंगे. राहुल ने कहा कि हम नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, अनिल अंबानी से पैसा लाएंगे. किसी मिडिल क्लास के लिए टैक्स नहीं बढ़ाएंगे.
