Headlines

भाजपा का घोषणा पत्र जारी जानिए कौन से 75 वादे किए, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 8 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है संकल्प पत्र का नाम दिया गया है भाजपा का यह संकल्प 50 पेज का है गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा पत्र बनाने के लिए 300 रथ,7700 सुझाव पेटियां, 110 संवाद कार्यक्रम का योगदान रहा।

भाजपा के संकल्प पत्र में 75 वादे
2022 तक सभी वादे पूरा करने का एलान
12 कमेटियों ने संकल्प पत्र पूरा करने में अहम भूमिका निभाई
देश के सभी क्षेत्रों और समुदायों से चर्चा करने के बाद बनाया संकल्प पत्र
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति
राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता
नागरिक संशोधन विधेयक पास कराएंगे
राम मंदिर पर सभी विकल्प तलाशेंगे
किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक के लोन पर शून्य फीसदी ब्याज दर
एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं
देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा
60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा
60 साल की उम्र के बाद देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन सुविधा।
राष्ट्रीय व्यापार आयोग का करेंगे गठन
भारत के अंदर क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे
उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें बढ़ाएंगे
सभी जमीन रिकॉर्ड डिजिटल किए जाएंगे
सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन
नेशनल हाईवे दोगुना करेंगे
75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण
2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में बदला जाएगा
हर व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग मिले
लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय
तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *