रामपुर 20 अप्रैल। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि चौकीदारी का कितना भी नाटक कर लो , लेकिन आप सत्ता में वापसी नहीं हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले की वजह से कांग्रेसी सत्ता से बाहर गई। राफेल पर जो गड़बड़ी हुई उससे बीजेपी सत्ता से बाहर होगी। चुनाव में साम दंड भेद बीजेपी आजमा सकती है, ऐसे में आप लोग बीजेपी से सावधान रहें । उन्होंने कहा की घोषणापत्र के बारे में ना फंसे।
रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का दो चरणों के मतदान में खाता नहीं खुल रहा है अब तीसरे चरण में भी ऐसा ही होगा । उन्होंने कहा कि देश इस समय नाजुक दौर से गुजर रहा है । बीजेपी ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है।
महागठबंधन कह रहा है देश को नया पीएम मिलने जा रहा है. बीजेपी ने बहुत सपने दिखाए. अच्छे दिन का वादा किया. किसी को अच्छा दिन नहीं दिखा. हमारे किसान परेशान हैं. किसानों को बर्बाद कर दिया. युवा की नौकरी छिन ली. नोटबंदी से लोगों का काम बर्बाद हुआ. भारत सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता वोटबंदी कर सकती
