कानपुर 2 मई । कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसका शव सीवर टैंक में डाल दिया गया । हत्या के पीछे अवैध संबंधों का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पुलिस के अनुसार कल्याणपुर के बारासिरोही में 2 दिनों से लापता एक युवक का शव गुरुवार को बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया । इसके बाद सब को सीवर टैंक में डाल दिया था । आरोपी को उसकी पत्नी से युवक के अवैध संबंध होने का शक था।
