Headlines

शीला दीक्षित बोली- निर्भया मामले को मीडिया ने बहुत बढ़ाकर दिखाया, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 4 मई । उत्तर पूर्व सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित में निर्भया गैंगरेप मामले में बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि निर्भया गैंगरेप मामले को मीडिया ने बहुत बड़ा करके दिखाया जब कि आज भी ऐसी तमाम घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अखबार में उन्हें बहुत कम जगह दी जाती है।

एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू में उन से जब यह पूछा गया कि दिल्ली में महिला सुरक्षा की स्थिति पर आपकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा कि जहां तक पुलिस की दखल का सवाल है उसमें पूरा रोल केंद्र सरकार का रहता है ।।दिल्ली सरकार एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी तक नहीं लगा सकती है।

2012 के नया गैंगरेप के मामले में शीला दीक्षित से जब सवाल किया गया तो शीला दीक्षित ने उसके लिए मीडिया पर भी टिप्पणी की। शीला में निर्भया केस को लेकर कहा कि मीडिया में उसे बहुत बढ़ाकर दिखाया गया । उन्होंने इसके पीछे क्राइम रेट का तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि आज भी निर्णय जैसी तमाम घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अखबारों में बहुत कम जगह मिलती है।

इस सीट पर बीजेपी की ओर से मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी की ओर से दिलीप पांडे मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *