Headlines

तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग से जवाब मांगा, कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली 8 मई । सुप्रीम कोर्ट ने सीमा सुरक्षा बल के बरखा जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर चुनाव आयोग से कल तक जवाब मांगा है ।

कोर्ट इस मसले पर कल सुनवाई करेगा। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवारी रद्द किए जाने के बाद इस बातों में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वह समाजवादी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे

बता दें कि तेज बहादुर यादव ने सोमवार को निर्वाचन आयोग के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जिसमें वाराणसी लोकसभा सीट से उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी।

तेज बहादुर यादव ने जवानों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था जिसके बाद 2017 में उसे बल से से बर्खास्त कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *