Headlines

झाँसी-सब्जी के खेत में किसान की मौत,हड़कंप, रिपोर्ट-मंगल सिंह

झाँसी। खेत पर काम करने गये किसान की संदिग्ध कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के मऊरानीपुर थानान्तर्गत शिवगंज निवासी 40 वर्षीय हरिओम श्रीवास खेत की देख-रेखकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह वह आज भी खेत पर काम करने गया हुआ था। जहां से लौटकर वह वापस नहीं आया।

इसी दौरान खेत मालिक विद्या देवी खेत पर पहुंची। उसने हरिओम को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। मृतक की मौत कैसे और क्यों हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *