Headlines

झाँसी में समाज सेवा की मिसाल- टीम ने संभाली कमान, बारातियों को सर माथे पर बिठाया, बेटी को किया हंसी खुशी विदा, रिपोर्ट-

झासी । जब एक गरीब कन्या की शादी के लिए युवाओं की टीम ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली, तो दरवाजे आये बारातियों को परिजनों के साथ मिलकर सर माथे पर बैठा लिया। भले ही बेटी के विवाह का मंडप घर के आंगन में नहीं सजा था, लेकिन मंदिर में व्यवस्था पूरे साज़ो धाज साथ के साथ की गई थी ।

विक्रम खटीक और उनके साथियों ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए हंसारी में रहने वाली एक गरीब कन्या के वैवाहिक कार्यक्रम पूरे जोश और उत्साह के साथ को संपन्न कराया।

कोतवाली के पास घुटनाटेक हनुमान मन्दिर मे आरा मशीन निवासी रायकुम्हार समाज की वेटी और सभी साथियो की वहिन का विवाह कराया।

मंदिर में जो बाराती पहुंचे तो टीम के सदस्यों ने उनका स्वागत सत्कार किया। हाथ में तस्वीरें और माला लिए टीम की हर सदस्य व्यवस्था के अनुरूप खड़े हुए थे ।

आशीर्वाद समारोह में सभी में वर-वधू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विक्रम की टीम ने बेटी के परिजनों को यह एहसास नहीं होने दिया कि उन्हें किसी का सहयोग नहीं मिला । वैवाहिक कार्यक्रम पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुए । बेटी भी हंसी-खुशी विदा होकर अपने घर गई ।

माता पिता ने वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए विक्रम और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *