झाँसी। रे0सु0ब0 पोस्ट झांसी स्टेशन के उप निरी0 रविन्द्र सिंह राजावत हमराह प्र.आ0 रवेन्द्र सिंह, आ0 अरुण सिंह, आ0 ओमवीर सिंह द्वारा दौराने पोस्ट क्षेत्राधिकार सैक्शन गस्त समय करीबन 05ः10 बजे दो व्यक्तियों 01. दीपक विश्वकर्मा पुत्र रामकिशन विश्वकर्मा उम्र करीबन 25 वर्ष निवासी शंकर मंदिर के पास, सब्जी मण्डी थाना बदरवास जिला शिवपुरी म0प्र0 व 02. मो. रफीक पुत्र मो. सलीम उम्र करीबन 42 वर्ष निवासी म.न. 111 दरिगरान खटकयाना थाना कोतवाली जिला झांसी उ0प्र0 को 01-01 नग कुल 02 नग रेलवे सी.एस.टी-9 प्लेटों को चोरी कर ले जाते हुए रंगे हाथों झाॅंसी-बिजौली के मध्य कि.मी 1126/20 पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त रेलवे सम्पत्ति की कीमत लगभग 4000 रूपये आॅंकी गई। मामला रेलवे सम्पत्ति की चोरी का पाए जाने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पोस्ट पर अ0क्र0 11/19 अंतर्गत धारा 3 आरपी यूपी एक्ट पंजीकृत किया गया। दोनों व्यक्त्यिों को माननीय रेलवे न्यायालय, झाॅंसी के समक्ष पेश किया गया जहाॅं से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार झाॅंसी भेज दिया गया।
