मथुरा। देर रात राया कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड की घटना, कैंटर और वैगनार कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में चालक की जलकर मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। कैंटर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
राया थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात करीब 12ः25 बजे मथुरा रोड पर एक कैंटर और वैगनआर कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गयी। हादसे में कार चालक स्टेयरिंग में फंस गया और चालक की कार में ही जलकर मौत हो गयी। बताया गया गांव जिरोली थाना सासनी जिला हाथरस निवासी मनोज उर्फ बंटी अपने तीन दोस्तो के साथ शनिवार की सायं थाना राया के गांव ढ़कू में अपनी बेगनार कार से एक परिचित की शादी समारोह में भाग लेने आया था। शादी में सम्मिलित होने के बाद रात्रि ग्यारह बजे मनोज अपने साथियों के साथ फरीदाबाद जा रहा था। मथुरा मार्ग पर संस्कार गेस्ट हाउस के समीप अचानक मथुरा की तरफ से तेज गति से आ रहे प्याज से लदे कैंटर संख्या यूपी 25 सीटी 0057 के चालक ने वैगनआर कार में टक्कर मार दी, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मथुरा की तरफ से राया की ओर घूम कर साइड में बेरिकेटिंग के लगे खम्भे से जा टकरायी और उसमें आग लग गयी। आग लगते ही उसमे सवार तीनो साथी कूदकर बाहर निकल गए चालक सीट पर बैठा मनोज पुत्र मनोहर लाल उम्र 36 बुरी तरह स्टेयरिंग में फस गया और वह बाहर ना निकल सका जिससे आग ने मनोज को अपनी चपेट में ले लिया उसकी गाड़ी में ही जलकर मौत हो गयी।
सूचना पर थाना प्रभारी रोहन लाल मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुचे ओर फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचित करते हुए आग बुझाने की कोशिश की कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुँच गई जिससे गाड़ी में लगी आग को किसी तरह बुझाकर गाड़ी से चालक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया घटना की तहरीर मृतक के भाई सोनू ने थाना राया में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
