कुठौंद(जालौन)थाना कुठौंद के कस्बा में जालौन औरैया रोड पर आदर्श विद्यापीठ इंटर कालेज के पास मोटर साईकिल सवार को बोलेरो यूपी 923डब्लू 0534 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अंकित उर्फ बलराम यादव 30 वर्ष पुत्र स्व0 प्रेम नारायण यादव निवासी ग्राम मिहोना की मौके पर मौत हो गई। वही साथी शैलेन्द्र पुत्र बादाम निवासी मिहोना घायल हो गए।
बताया गया अंकित मोटर साइकिल में पेट्रोल डला कर अपने घर वापिस आ था। वही थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । फ़िलहाल बेलेरो को पुलिस ने पकड़ लिया जैसे ही अंकित की मौत हो जाने की खबर से घर में कोहराम मच गया।
