कोंच (जालौन)। ग्राम भदेवरा में घर में घुसकर महिला के साथ छेडछाड करने
एवं गाली-गलौच कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के अन्र्तगत आने बाले ग्राम भदेवरा निवासी मान खां की पत्नी सायरा बानो ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये बताया कि बीती 8 मई को वह अपने घर के अंदर मौजूद थी तभी गांव के ही वहीद पुत्र मुनीम,अब्दुल सईद पुत्र सत्तार व शराफत खां पुत्र लल्लू उसके घर मे घुस आये और उसके साथ छेडछाड करते हुये उसका हांथ पकड लिया। वहीं विरोध करने
पर उक्त लोगों ने गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुये उक्त लोग मौके से भाग गये। सायरा ने बताया कि उक्त लोग काफी समय से उसके प्रति बुरी नियत रखते हैं और उसे मजदूरी पर ना जाने व उसके एवज में रूपये देने की बात कहते हैं। वही घटना को लेकर पुलिस ने जांच के उपरान्त गुरूवार को उक्त तीनों लोगों के खिलाफ दफा 323,354,452,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
