कालपी-निर्माणाधीन पुल से गिरा मजदूर ,मौत, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कालपी(जालौन) शनिवार की दोपहर को कालपी के यमुना नदी के निर्माणाधीन रेलवे पुल में बड़ा हादसा हो गया।
निर्माणाधीन पुल पर काम करते हुये ३२ वर्षीय मजदूर की। गश्त खाकर पुल से नीचे गिरने पर मौत हो गयी। इस घटना से काम कर रहे मजदूरों मे हडकम्प मच गया ।
विदित हो कि जिला जालौन तथा कानपुर देहात को जोड़ने के लिये कालपी में यमुना नदी पर रेलवे पुल बनाने का कार्य जी टी इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी कलकत्ता के द्वारा चलाया जा रहा है। शनिवार की। दोपहर रोजाना की। भांति सभी मजदूर अपने अपने काम मे लगे हुये थे। तभी यमुना पुल के कोठी पिलर नंबर सात डिलौलिया छोर पर काम कर रहे ३२ वर्षीय रहीसुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन‌ निवासी मालदा टाउन‌ पश्चिम बंगाल अचानक गश खाकर पुल से नीचे यमुना नदी के किनारे जा गिर पड़ा। फलस्वरूप काम कर रहे मजदूरो मे हडकम्प मच गया। सभी मजदूर उसे बचाने के लिये पुल के नीचे पहुचे । उक्त मजदूर जमीन पर घायल‌पडा था। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहा पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर एस यादव तथा सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर वित्त मौके पर पहुंचे।मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस के द्वारा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुल में घटनाओं से तीन श्रमिकों की हो चुकी है मौतें

कम्पनी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर वित्त आंध्र कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन पुल में घटनाओं में अभी तक तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है।उन्होने बताया कि मृतक श्रमिक काम बीमा है।बीमा कम्पनी तथा कार्यदाई कम्पनी से पूरी मदद मृतक श्रमिक के आश्रितों को प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *