झाँसी-सड़क पर शव, गॉव वालों की नारेबाजी, पुलिस के हाथपांव फूले

झाँसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में खदान पर काम रहे दो मजदूरों की ब्लास्टिंग के दौरान मौत हो गई , जिससे आक्रोशित परिजनों ने शवों को झांसी-कानपुर हाईवे रखकर जाम लगा दिया, नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

आपको बता दे कि झांसी जिले के बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम छपार निवासी राजीव रजक और मिथुन की गोरा मछिया में स्थित खदान पर संदिग्ध मौत हो गई। मृतकों के परिजनो का आरोप है कि खदान पर ब्लास्टिंग के दौरान उनकी मौत हुई है।

मजदूरों की मौत के बाद खदान मालिक ने इसकी उन्हें जानकारी भी नहीं दी है। जिस कारण अशंका है कि खदान मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये। उन्होंने झांसी-कानपुर हाइवे पर शवों को रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गये है। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *