कोंच (जालौन)। नगर में लगातार घटित हो रहीं टप्पेबाजी की घटनाओं की कड़ी में रविवार को एक और कड़ी उस समय जुड़ गयी जब दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की जेब से टप्पेबाज ने साढ़े सात हजार रूपये उडाये।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये ग्राम सामी निवासी रामकुमार। पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय बह एसआरपी इंटर कालेज के समीप लोहे की दुकान पर बना हुआ रखा गेट उठाने के लिये साढ़े सात हजार रूपये लेकर गया हुआ था तभी अज्ञात टप्पेबाज ने उसकी शर्ट की उपर की जेब में रखे उक्त रूपये पार कर दिये। पीडित रामकुमार ने पुलिस से रिर्पोट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं पुलिस फिलहाल उक्त दुकानदार से पूंछताछ कर रही हैै।
